A S T R O L O G Y

सनातन धर्म- :

सनातन धर्म पृथ्वी का सबसे पुराना धर्म है। गीता के दूसरे अध्याय में बड़े ही स्पष्ट रूप में श्री कृष्ण कहते है कि यह आत्मा अछेद है , यह आत्म निसंदेह अशोष्य है तथा यह आत्मा नित्य सर्वयापी, अचल, स्थिर रहने वाला है और सनातन है।
सनातन का अर्थ है - "हमेशा रहने वाला अर्थात जिसका ना आदि है ना अंत।" यह धर्म वेदों पर आधारित है और इसने खुद में कई उपासनाएं , अनंत ज्ञान, और अनेक दर्शन समेटा हुआ है। यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। सनातन धर्म के प्रमुष देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश भगवान को कहा गया है।